E-Paperअंबिकापुरकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRनारायणपुरपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com : भाजपा नेता ने भूपेश बघेल को दी गाली, कांग्रेस नेताओं का थाने में हंगामा - एफआईआर की मांग..

 


 भाजपा नेता ने भूपेश बघेल को दी गाली, कांग्रेस नेताओं का थाने में हंगामा – एफआईआर की मांग..

जशपुर । कुनकुरी के पूर्व विधायक यूडी मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील समेत कई कांग्रेस नेता कुनकुरी थाना पहुंचे। इन नेताओं ने भाजपा के युवा नेता सुभाषचंद्र गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

मामला झीरम घाटी के शहीदों को नमन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा फेसबुक पर किए गए पोस्ट से जुड़ा है। भाजपा नेता सुभाषचंद्र गुप्ता ने इस पोस्ट पर आपत्तिजनक और गाली-गलौज भरा कमेंट किया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहीदों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता पर इस तरह का अभद्र कमेंट निंदनीय है। पुलिस ने मामला दर्ज करने का भरोसा दिलाया है। अब देखना यह है कि भाजपा नेता पर पुलिस कब तक कार्रवाई करती है।

विरोध में आवेदन

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker