E-Paper
Trending

मोनोकल्चर को बढ़ावा: आधुनिक तकनीकी से मछली पालन हेतु मत्स्य कृषकों को दिया गया मछुआ प्रशिक्षण भ्रमण कराकर तिलापिया एवं पंगेसियस मछली पालन का कराया गया अवलोकन। 

जशपुर 16 दिसम्बर 2025 मछली पालन विभाग द्वारा सभी विकासखण्ड के मत्स्य पालन से जुड़े चयनित मत्स्य कृषकों को मोनोकल्चर को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीकी से मछली पालन हेतु तीन दिवसीय मत्स्य पालन तकनीकी उन्नयन मछुआ प्रशिक्षण दिया गया। इसी के तहत् अंतिम दिवस अध्ययन भ्रमण में बगीचा विकासखण्ड के ग्राम भितघरा में तालाब एवं पोण्ड लाईनर में तिलापिया मछली पालन का अवलोकन कराया गया।
इसके बाद सरगुजा जिला के विकासखण्ड सीतापुर के ग्राम रजपुरी में रजपुरी जलाशय में स्थापित केज कल्चर में तिलापिया एवं पंगेसियस मछली पालन का अवलोकन कराया गया साथ ही ग्राम खड़ादोरना विकासखण्ड सीतापुर में पोण्ड लाईनर में तिलापिया मछली के साथ ही उद्यनिकी का अवलोकन कराया गया। जिले के 300 किसानों प्रशिक्षण में शामिल किया गया। उन्नत तकनीकी के माध्यम से मछली पालन करने हेतु लगभग 20 किसानों के द्वारा केज कल्चर, पोण्ड लाईनर एवं निजी तालाबों में मछली पालन करने हेतु रूचि दिखाया गया।
कार्यक्रम में सभी विकासखण्ड के अधिकारी उपस्थित रहे एवं उन सभी के द्वारा विभागीय योजनाओं का जानकारी के साथ-साथ मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु मोनोकल्चर के माध्यम से तिलापिया पालन के लिए तकनीकी ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम सहायक संचालक मछली पालन श्री जे.के. पैंकरा के मार्गदर्शन में किया गया।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker