E-Paperमयालीमयाली कुनकुरी जशपुरसरगुजा
Trending

अवैध ईंट भट्ठा निर्माण पर की गई कार्यवाही, वन विभाग ने की ईट जप्त।

अवैध ईंट भट्ठा निर्माण पर की गई कार्यवाही, वन विभाग ने की ईट जप्त।

 

अवैध ईंट भट्ठा निर्माण पर की गई कार्यवाही, वन विभाग ने की ईट जप्त।

जशपुर। वन परिक्षेत्र मनोरा के सोनक्यारी परिसर अन्तर्गत वनक्षेत्र में अवैध रूप से ईंट भट्ठा निर्माण की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मौके से अवैध रूप से निर्मित ईटों को जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत लगभग 01 सप्ताह से सोनक्यारी से लगे हुए आरक्षित वन भूमि आर.एफ. 320 में श्री राकेश एवं दिसम्बर द्वारा अवैध रूप से ईट निर्माण का कार्य किया जा रहा था। वन विभाग की सतर्कता तथा वनमण्डलाधिकारी जशपुर के निर्देशों के पालन में उक्त अवैध ईट निर्माण पर कार्यवाही करते हुए ईंट जप्ती की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों ने कथन दिया कि अज्ञानतावश वनभूमि की जानकारी न होने के कारण यह कृत्य हुआ। उन्हें भविष्य में पुनः वनक्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध ईट निर्माण अथवा अन्य अवैध गतिविधि न करने हेतु कड़ी हिदायत दी गई।
वन विभाग द्वारा वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं सतत कार्यवाही जारी रहेगी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker