
पहाड़ी कोरवा बहनों संग प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मनाया रक्षाबंधन, साड़ी भेंट कर जीता दिल
जशपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री और ‘घर वापसी’ अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जशपुर के बेंजौरा गांव स्थित कोरवा टोली में पहाड़ी कोरवा बहनों और बच्चों के साथ त्योहार मनाया।
कोरवा समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक रीति से जूदेव को राखी बांधी और उनके लंबे जीवन व सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जूदेव ने भी बहनों को सम्मानस्वरूप साड़ी भेंट की। साड़ी पाकर महिलाएं बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने इसे भाई का सच्चा प्यार बताया।
भाईचारे के इस भावुक क्षण पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा, “आज मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपनी इन बहनों के बीच आ सका। आप सभी मेरी सगी बहनों की तरह हैं और मैं वादा करता हूं कि एक भाई के रूप में हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहूंगा।”
राखी बांधने के बाद महिलाएं खुद जूदेव को उनकी गाड़ी तक छोड़ने आईं। यह दृश्य प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और स्थानीय आदिवासी समुदाय के बीच गहरे आत्मीय संबंध और आपसी सम्मान का प्रतीक बना।
Views: 0




