E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुर्गदुल्दुलादोकड़ाधमतरीनारायणपुरपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगियाबगीचाबलौदबस्तरबिलासपुरबीजापुरबैलाडीलामनेन्द्रगढ़मनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहासमुन्दरतनपुरराज्यरायगढ़लैलूंगालोकल न्यूज़सन्नासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com विश्व हाथी दिवस विशेष

विशेष : विश्व हाथी दिवस पर जशपुर में गूंजा ‘हाथी बचाव’ गीत, डीएफओ के मार्गदर्शन में बना खास संदेश।

 


विशेष : विश्व हाथी दिवस पर जशपुर में गूंजा ‘हाथी बचाव’ गीत, डीएफओ के मार्गदर्शन में बना खास संदेश।

 

 

जशपुर। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जिले के सभी  वनपरिक्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए वन विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गई। इस अवसर पर हाथी से बचाव के लिए एक जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे कांसाबेल वनपरिक्षेत्र में पदस्थ वन रक्षक अविनाश शर्मा और छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोकगायिका चाँदनी सिंह ने गाया। गीत के बोल ग्रामीणों को हाथियों की गतिविधियों के बारे में सतर्क रहने, उनके आने-जाने के मार्ग से दूर रहने और आपसी समझ से संघर्ष को कम करने का संदेश देते हैं।

यह गीत जशपुर के डीएफओ शशि कुमार के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि मानव और हाथी दोनों ही प्रकृति के लिए अनमोल धरोहर हैं। जंगली हाथियों की मौजूदगी को खतरे के रूप में नहीं, बल्कि संरक्षण की जिम्मेदारी के रूप में देखना चाहिए। ग्रामीणों में समय रहते जागरूकता लाकर न केवल जान-माल की हानि को रोका जा सकता है, बल्कि हाथियों के प्राकृतिक आवास की भी रक्षा की जा सकती है।

वन रक्षक अविनाश शर्मा ने कहा कि गीत के माध्यम से संदेश देना ग्रामीणों तक पहुंचने का आसान और असरदार तरीका है। इस प्रयास को स्थानीय लोग और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता खूब सराह रहे हैं। विश्व हाथी दिवस पर यह कार्यक्रम हाथी से बचाव के लिए वन विभाग के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य इंसान और हाथी के बीच सहअस्तित्व की राह को मजबूत करना है।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker