E-Paperजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRनारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबिलासपुरमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुररतनपुरलैलूंगालोकल न्यूज़सुकमासूरजपुर
Trending

www.cgmirror.com

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन को बड़ी सफलता, पूरे राज्य में खुशी का माहौल। 

 


छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन को बड़ी सफलता, पूरे राज्य में खुशी का माहौल। 

रायपुर : लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन को रविवार को बड़ी सफलता मिली। राज्य के विभिन्न बस स्टैंडों पर संघ के सदस्यों और ड्राइवरों ने इस खुशी के मौके पर जश्न मनाया।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। सूचना मिलते ही ड्राइवरों और संघ के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई।

जिलाध्यक्ष फिरन यादव, उपाध्यक्ष ललित यादव, सचिव मुन्ना खान और वरिष्ठ सदस्य चार्जे तिर्की ने कहा कि सरकार का सकारात्मक जवाब पूरे संघ में नई ऊर्जा भर गया है। उन्होंने कहा, “हमारी मेहनत और एकजुटता का नतीजा है कि हमारी जायज मांगों को स्वीकार किया गया। यह हमारी जीत है।”

पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जशपुर जिले से होने के कारण ड्राइवर समाज की समस्याओं को करीब से समझते हैं और संवेदनशीलता के साथ समाधान का आश्वासन दिया।

जश्न के दौरान बस स्टैंड पर मिठाइयों का वितरण भी किया गया। संघ ने इसे “एकजुटता की जीत” करार दिया और कहा कि इस सफलता ने पूरे छत्तीसगढ़ के ड्राइवर समुदाय में उम्मीद और उत्साह बढ़ा दिया है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker