
Cg mirror News : उपमुख्यमंत्री से मिलने के बाद पंचायत सचिव संघ का हड़ताल खत्म, जल्द शासकीय करण करने कि मंजूरी पर हड़ताल से वापस लौटे सचिव संघ….
रायपुर : छत्तीसगढ़ पंचायत सचिवों द्वारा 17 मार्च 2025 से अपने एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण को ‘लेकर आंदोलनरत थे पर 17 अप्रेल गुरुवार को , अरुण साव उपमुख्यमंत्री से उपेंद्र पैकरा प्रदेश अध्यक्ष एवं टीम ने मुलाकात उपमुख्यमंत्री अरुण साव से कि जिसपर सकारात्मक चर्चा हुई छत्तीगढ़ पंचायत सचिवों के निम्न मांगो पर सहमति बनीः – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विमांग द्वारा गठित कमेटी द्वारा जनवरी 2026 तक अंतिम रिपोर्ट जल्द कर दिया जायेगा। वही शासकीय करण भी किया जायेगा। शासकीय करण करने से पहले पूर्व में जारी आदेश निर्देशित चिकित्सा व्यय हेतु अलग से मार्गदर्शिका जारी की जायेगी । वर्तमान में 15 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर हो रहे वेतन सत्यापन विसंगति का सुधार किया जायेगा । आंदोलन अवधि के वेतन की स्वीकृति तत्काल प्रदान की जायेगी।
Views: 0




