E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

पत्थलगांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा 200 क्विंटल अवैध धान, ट्रक जप्त  अवैध धान परिवहन पर सख्त हुई कलेक्टर की टीम।

पत्थलगांव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा 200 क्विंटल अवैध धान, ट्रक जप्त  अवैध धान परिवहन पर सख्त हुई कलेक्टर की टीम।

जशपुर, 8 नवम्बर 2025।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के सख्त निर्देश पर जिलेभर में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री ऋतुराज सिंह बिसेन के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता दल ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 क्विंटल अवैध धान जप्त किया है।

जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पालीडीह (पत्थलगांव) क्षेत्र से एक ट्रक में भारी मात्रा में धान अवैध रूप से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने ट्रक क्रमांक CG 15 DG 7822 को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि वाहन में सतनाम भगत नामक व्यक्ति द्वारा करीब 200 क्विंटल धान बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा था।

टीम ने मौके पर ही पूरे धान को जप्त कर ट्रक सहित थाना पत्थलगांव के सुपुर्द कर दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध धान की खरीदी, भंडारण या परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों, मार्गों और धान खरीदी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के धान व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस सख्ती के बाद यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिलेभर में और भी ऐसी कड़ी कार्रवाइयां देखने को मिल सकती हैं।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker