E-Paperलोकल न्यूज़सरगुजा

पुलिस के जाल में नशे का सौदागर,640 नग प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कफ सिरप के साथ मोहित गुप्ता गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

पुलिस के जाल में नशे का सौदागर,640 नग प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कफ सिरप के साथ मोहित गुप्ता गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

जशपुर | नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़े सप्लायर को धर दबोचा है। चौकी कोतबा क्षेत्र से पुलिस ने 640 नग प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप के साथ आरोपी मोहित कुमार गुप्ता (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जप्त कफ सिरप की अनुमानित कीमत ₹1,11,000 बताई जा रही है।

ऐसे हुआ खुलासा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम व मुखबिर तंत्र लगातार संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। सूचना मिली कि आरोपी उड़ीसा से प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर ग्राम सुरंगपानी लौट रहा है।
इस पर कोतबा चौकी पुलिस ने लाखझार घाट के पास नाकाबंदी कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। वह बिना नंबर की Honda Shine 110 मोटरसाइकिल से दो बोरियों में कफ सिरप लेकर आ रहा था।

चार कार्टून में छुपा था जहर

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से दो कार्टून में 320 शीशियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर जंगल में छुपाए गए दो और कार्टून मिले।
इस प्रकार कुल 04 कार्टून में 640 शीशियां (64,000 मिलीलीटर) प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप बरामद की गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के पास किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। उसने स्वीकार किया कि वह यह नशीली दवा उड़ीसा से खरीदकर अवैध बिक्री हेतु लाया था।
उसके विरुद्ध चौकी कोतबा में धारा 21(C) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, थाना प्रभारी विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, आरक्षक अमित एक्का, आलोक टोप्पो, नीरज तिर्की, सुरेश एक्का सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी का बयान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा
“नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा और ऐसे सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रहेगी।”

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker