
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार,गया जेल।
जशपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने भोपाल के आनंदनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनोज कुमार पांडे (44), निवासी बराकाला रघुराज नगर, सतना (म. प्र.) पीड़िता के साथ प्रेम संबंध बनाकर शादी का झांसा देता रहा। संबंध के दौरान युवती गर्भवती हुई और एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी दोनों को छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच जशपुर पुलिस को सौंपी गई। लगातार खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को भोपाल से पकड़ लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस संवेदनशील है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है
Views: 0




