E-Paper

रौनियार जयंती पर ऐतिहासिक उत्सव महर्षि कश्यप पूजन के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा समाज।

CG MIRROR NEWS

www.cgmirror.com

जशपुर। रौनियार जयंती के अवसर पर कुनकुरी नगर में रौनियार समाज द्वारा महर्षि कश्यप की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम के दौरान फैंसी ड्रेस, नृत्य, गायन सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला यह आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता को मजबूत करने, मिल-जुलकर कार्य करने तथा समाज के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आह्वान किया। वहीं समाज के युवा अध्यक्ष शिव गुप्ता ने युवाओं को नशे से दूर रहने, वृक्षारोपण, रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही। साथ ही उन्होंने समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्म-प्रशिक्षित बनाने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष रामचरण गुप्ता, कैलाश नाथ, शीतल गुप्ता अरुण प्रसाद गुप्ता, आदित्य गुप्ता,संदीप बबलू गुप्ता,युवा अध्यक्ष शिव गुप्ता (शिबू), पुरन गुप्ता, पंकज गुप्ता, गजन गुप्ता,प्रमोद गुप्ता, नयन गुप्ता, अभिनय गुप्ता, संस्कार गुप्ता, गोविंदा गुप्ता, बंटी गुप्ता, राजा गुप्ता, बिरजू गुप्ता, ऋतिक गुप्ता, एवं सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker