E-Paperhttps://cgmirror.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमखेलगोरेलाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशधमतरीधर्मनगरीय निकाय चुनाव 2025पंजाबपत्थलगाँवपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबस्तरबिलासपुरबिहारबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामरवाहीमहाराष्ट्रयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़समस्यासरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुरहजारीबाग
Trending

सीएम साय आज जशपुर दौरे पर, स्व.दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में बाजारडांड में जूदेव जयंती के साथ स्वास्थ शिविर, सामूहिक विवाह कार्यक्रम… पढ़ें पूरी खबर 

सीएम साय आज जशपुर दौरे पर, स्व.दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में बाजारडांड में जूदेव जयंती के साथ स्वास्थ शिविर, सामूहिक विवाह कार्यक्रम... पढ़ें पूरी खबर 

सीएम साय आज जशपुर दौरे पर, स्व.दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में बाजारडांड में जूदेव जयंती के साथ स्वास्थ शिविर,सामूहिक विवाह कार्यक्रम… पढ़ें पूरी खबर 

सलियाटोली में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन…

जशपुर:  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 8 मार्च को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में कुनकुरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव सहित जनप्रतिधिगण शामिल होंगें।
8 मार्च को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जंयती के अवसर पर उनकी स्मृति में बाजारडांड कुनकुरी में जूदेव जंयती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कॉलेज ग्राउंड, सलियाटोली कुनकुरी में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं मिनी स्टेडियम सलियाटोली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 365 जोड़ो के सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker