E-Paper

बाप-बेटे के रिश्ते का खौफनाक अंत! घरेलू विवाद में बेटे ने लकड़ी से पीट-पीटकर की पिता की हत्या , गया जेल।

CG Mirror News

जशपुर | जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हल्दी झरिया के बढ़ई पारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने घरेलू विवाद में अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने गुस्से में आकर लकड़ी के टुकड़े से पिता के सिर और माथे पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
मृतक की पहचान सदानंद नाग (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका बेटा विजय कुमार नाग (26 वर्ष) है। घटना 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है, जब दोनों के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते खूनी रूप ले बैठा।परिजनों के मुताबिक, विवाद के दौरान पिता द्वारा डांट-फटकार और गुलेल से मिट्टी की गोली मारने की कोशिश से गुस्साए बेटे ने पास में रखी लकड़ी की फाड़ी उठाकर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही पिता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट को बताया है।पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 18 अप्रैल को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।वहीं, डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद में हुई इस हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं एक बार फिर घरेलू विवाद के खतरनाक अंजाम ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker