
सूर्या मॉल बना देह व्यापार का अड्डा, पुलिस की रेड में खुलासा,स्पा सेंटरों में देह पुलिस का छापा- कई गिरफ्तार
दुर्ग : – पुलिस ने भिलाई के सूर्या मॉल में चल रहे एक बड़े देह व्यापारीयों गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर गठित विशेष टीम ने मॉल में स्थित स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान कई महिलाओं और ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। स्पा सेंटरों की संचालिकाओं पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
एलोरा स्पा में भी संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर संचालिका के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा और समाज में नैतिकता बनाए रखने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे गैरकानूनी काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
दुर्ग पुलिस की अपील:
यदि किसी को किसी भी स्थान पर अनैतिक या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में सूचित करें। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी
Views: 0



