
ब्रेकिंग न्यूज | जशपुर
ऑपरेशन अंकुश में बड़ी सफलता, 42 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कुनकुरी थाना क्षेत्र में करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर आरोपी संदीप यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
आरोपी संदीप यादव, जो कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक था, KYC के नाम पर बैंक खाताधारकों की फिंगरप्रिंट लेकर उनके खातों से पैसे निकालता था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने खाते में 10 लाख रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर की थी।
कुल ठगी की राशि लगभग 42 लाख रुपए होने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था। लेकिन जशपुर पुलिस ने टीटीई की मदद से झारसुगड़ा रेलवे स्टेशन (उड़ीसा) में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
Views: 0



