E-Paper

टायर गोदाम में भीषण आग पर काबू, कलेक्टर के निर्देश पर कुनकुरी से दमकल पहुंची, घंटों बाद पाया गया काबू एसडीएम तहसीलदार मौके पर।

CG Mirror News

जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र अंतर्गत सिंगीबहार में मो. कमाल खान के टायर गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए और तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर कुनकुरी से अग्निशमन वाहन मौके के लिए रवाना किए गए। दमकल कर्मियों ने जोखिम भरे हालात में कड़ी मशक्कत करते हुए कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। टायरों में लगी आग के कारण उठ रहे जहरीले धुएं और तेज लपटों ने राहत कार्य को काफी चुनौतीपूर्ण बना दिया था।
घटना की सूचना मिलते ही फरसाबहार के प्रभारी एसडीएम नन्दजी पांडे और तहसीलदार सुशील सेन मौके पर पहुंचे और पूरे राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। अधिकारियों ने हालात का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन गोदाम में रखा भारी मात्रा में टायर जलकर खाक हो गए, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने समय पर पहुंचे दमकल और प्रशासन की तत्परता की सराहना की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker