E-Paperकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरतपकरापत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामनोराराज्यरायगढ़रायपुरलैलूंगासरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुर
Trending

CG Mirror News : प्रथम चरण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, मतदान दलों को किया गया रवाना…पढ़ें पूरी खबर 

CG Mirror News : प्रथम चरण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, मतदान दलों को किया गया रवाना...पढ़ें पूरी खबर 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025

 पहला चरण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, मतदान दलों को किया गया रवाना..

17 फरवरी को होना है मतदान

जशपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा में 17 फरवरी सोमवार को निर्वाचन होना है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज 16 फरवरी को एसडीएम श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, रिटर्निंग अधिकारी श्री महेश्वर सिंह उईके, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री सुनील अग्रवाल, श्री सुशील शुक्ला और श्री के.के. श्रीवास एवं नायब तहसीलदार श्री तोष कुमार सिंह की निगरानी में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय बगीचा से मतदान दलों को निर्वाचन हेतु बने मतदान केंद्रों में रवाना किया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जनपद पंचायत बगीचा में 245 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए रिजर्व सहित 260 मतदान दलों का गठन किया गया है। जनपद पंचायत बगीचा अंतर्गत 93 ग्राम पंचायत हैं। इसमें सरपंच पद हेतु 93 एवं वार्डों के लिए 1317 पंचों, जनपद सदस्य के लिए 25 एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए 3 पदों का चुनाव होना है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker