
Weather Alert : CG MIRROR NEWS
रायपुर । छत्तीसगढ़ में हिमालय से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड का दायरा और तीखा कर दिया है। प्रदेश के उत्तरी अंचल में ठंड अब कड़ाके से भी आगे बढ़कर शीतलहर का रूप ले चुकी है। जशपुर और सरगुजा संभाग में हालात सबसे गंभीर हैं, जहां रात का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में खेतों की पैरावट पर गिरी ओस जमकर बर्फ में तब्दील हो रही है। ठंड के इस तीखे असर से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित है, जबकि सुबह-शाम ठिठुरन ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है।
18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड में
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट घोषित किया गया है। अलर्ट वाले जिलों में—
सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा शामिल हैं।
ठंड से 28 दिनों में 3 मौतें, स्वास्थ्य विभाग की अपील
पिछले 28 दिनों में प्रदेश में ठंड के कारण 3 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Views: 0




