E-Paperअंबिकापुरछत्तीसगढ़जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

www.cgmirror.com : जशपुर पुलिस का सख्त रुख: पत्थलगांव में संदिग्ध किरायेदारों पर विशेष सर्च अभियान..

 


www.cgmirror.com : जशपुर पुलिस का सख्त रुख: पत्थलगांव में संदिग्ध किरायेदारों पर विशेष सर्च अभियान..

जशपुर, 31 मई। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश में जशपुर पुलिस ने एक बार फिर अवैध प्रवासियों और संदिग्ध किरायेदारों की धरपकड़ हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत आज पत्थलगांव टाउन, महादेव टिकरा, बिलाई टांगर और शिशु मंदिर के पीछे की बस्ती में 49 बाहरी व्यक्तियों की पहचान कर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इनमें से अधिकतर व्यक्ति पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से आकर यहाँ फेरी लगाने व ठेका मजदूर के रूप में रह रहे थे।

🔍 पुलिस ने सभी बाहरी व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लेकर डेटाबेस तैयार किया, ताकि भविष्य में उन पर सटीक निगरानी रखी जा सके। दस्तावेजों की सत्यता को लेकर पुलिस की जांच प्रक्रिया भी जारी है।

एसएसपी की सख्त चेतावनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि मकान मालिकों को किरायेदारों की पूरी जानकारी – उनके पहचान दस्तावेज सहित – थाने में जमा कराना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं किया गया और किरायेदार किसी अपराध में लिप्त पाया जाता है, तो मकान मालिकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आज तीन मकान मालिकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की। इनके नाम इस प्रकार हैं:
1️⃣ हरि पटेल (45 वर्ष), महादेव टिकरा, पत्थलगांव।
2️⃣ सकील मौलाना (50 वर्ष), बिलाई टांगर, पत्थलगांव।
3️⃣ कुमार मिस्त्री (50 वर्ष), शिशु मंदिर के पीछे, पत्थलगांव।

🔎 पहले भी चले थे अभियान

पुलिस इससे पहले भी जशपुर, कुनकुरी, पोंगरो, बटईकेला और कोतबा में इस तरह के अभियान चला चुकी है। मकान मालिकों को लगातार समझाइश दी जा रही है कि नए किरायेदारों की पहचान और सत्यापन में कोई चूक न हो।

🤝 अभियान की टीम और उनकी भूमिका

इस अभियान को एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, डीएसपी भावेश समरथ, थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार पांडे और थाना पत्थलगांव पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका में अंजाम दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने जनता से अपील की है:

“यदि कोई भी मकान मालिक अपने यहाँ किरायेदार को रखता है तो तत्काल पुलिस थाने में उसकी पूरी जानकारी दर्ज कराए। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अन्यथा कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।”


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker