E-Paperकुनकुरीजशपुरजांजगीर - चांपाफरसाबहार
Trending

www.cgmirror.com

www.cgmirror.com: पर्यावरण दिवस पर तपकरा में फलदार व छायादार पौधों का रोपण, जनप्रतिनिधियों और वन विभाग की भागीदारी रही सराहनीय...

पर्यावरण दिवस पर तपकरा में फलदार व छायादार पौधों का रोपण, जनप्रतिनिधियों और वन विभाग की भागीदारी रही सराहनीय।

जशपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तपकरा रेंज कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गावती नायक, तपकरा सरपंच श्रीमती सविता जायसवाल, उपसरपंच अजय गुप्ता, रेंजर आकांक्षा लकड़ा, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेश ‘फेंटा’ चौधरी, समाजसेवी मनोज नायक, तथा जिला अध्यक्ष वनकर्मी संघ जशपुर श्री अविनाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही समस्त वन विभाग के कर्मचारी भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना, हरियाली बढ़ाना और जलवायु संतुलन बनाए रखना था। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से पौधे रोपे और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

रेंजर आकांक्षा लकड़ा ने बताया कि “वन विभाग द्वारा वर्षभर विभिन्न पर्यावरणीय कार्यक्रम चलाए जाते हैं, लेकिन आज का दिन विशेष होता है जब समाज के हर वर्ग के लोग एकजुट होकर हरियाली का संकल्प लेते हैं।”

भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेश चौधरी ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखरेख भी करनी चाहिए।”

मनोज नायक समाजसेवी : ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “हम सब की जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण छोड़ें।”

कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की भी सहभागिता रही। समस्त उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित रूप से देखरेख की जाएगी।

यह आयोजन एक सकारात्मक संदेश लेकर आया कि यदि सभी मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करें, तो पृथ्वी को फिर से हरा-भरा और जीवनदायी बनाया जा सकता है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker