E-Paper

आधी रात खौफनाक खूनी वारदात: चरित्र शंका में पति बना हैवान, सोती पत्नी का दौली से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

CG Mirror News

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की लोहे की धारदार हथियार दौली से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुटली निवासी जेरोम तिर्की (56 वर्ष) को अपनी पत्नी अलकिसलिया तिर्की (53 वर्ष) के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बताया जा रहा है कि 06 मार्च 2026 की रात करीब 2:30 बजे आरोपी जेरोम तिर्की ने गुस्से में आकर घर में रखी लोहे की धारदार हथियार दौली से अपनी पत्नी के गले पर वार कर दिया। वार इतना गहरा था कि मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद अपने छोटे भाई जूलियस तिर्की (45 वर्ष) के घर जाकर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो देखा कि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उसके गले से खून बह रहा था।
मामले की सूचना तुरंत थाना तपकरा को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जेरोम तिर्की को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की हथियार दौली को भी जब्त कर लिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कुमार कौशिक, सहायक उप निरीक्षक रामजी साय पैंकरा, प्रेमिका कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, आरक्षक पुनीत साय और याकूब एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  एक बार फिर पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका ने एक परिवार को उजाड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker