E-Paper

जशपुर में गूंजेगा गोसंरक्षण का संदेश, आचार्य स्वामी श्री सोमेंद्र जी महाराज 8 से 10 मार्च तक जिले के विभिन्न स्थानों पर करेंगे जनजागरण

 

CG Mirror News
जशपुर। राष्ट्रव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान के तहत श्रीमद्पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी श्री सोमेंद्र जी महाराज का जशपुर जिले में तीन दिवसीय प्रवास तय हुआ है। 8 से 10 मार्च तक आचार्य श्री जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर धर्मसभा और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को गोसंरक्षण, गोसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले के धार्मिक और सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। आचार्य श्री के इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान को मजबूत करना है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 मार्च 2026 को शाम 6:30 बजे पत्थलगांव के मंडी परिसर में आचार्य श्री का आगमन और धर्मसभा आयोजित होगी। इसके बाद 09 मार्च को सुबह 11:30 बजे सनातन धर्मशाला कांसाबेल में धार्मिक कार्यक्रम होगा। वहीं उसी दिन शाम 7:00 बजे कुनकुरी के बाजार परिसर स्थित शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गोसंरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखेंगे।
प्रवास के अंतिम दिन 10 मार्च को दोपहर 1:00 बजे समरसता भवन  भंडारडीपा,तपकरा में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे जशपुरनगर के श्रीबालाजी मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम के साथ इस प्रवास का समापन होगा।
आयोजकों ने जिले के समस्त हिंदू धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर गौसंरक्षण और सनातन संस्कृति के इस जनआंदोलन को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker