E-Paperhttps://cgmirror.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरधमतरीपत्थलगाँवबगीचाबस्तरबिलासपुररायगढ़रायपुरसरगुजासुकमा
Trending

Mirror Update – जनपद सदस्य के  लिए क्षेत्र क्र 21 से मनोज नायक ने दल बल के साथ भरा नामांकन कहा ….. पढ़ें पूरी खबर   {Cg Mirror news

 

Mirror Update – जनपद सदस्य के  लिए क्षेत्र क्र 21 से मनोज नायक ने दल बल के साथ भरा नामांकन कहा ….. पढ़ें पूरी खबर

{Cg Mirror news} : चुनावी रण तैयार हो गई है । लोग अपने अपने चहेतों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। नामांकन का सिलसिला शुरू हो गया है । क्षेत्र क्र 21 जनपद सदस्य के रूप में रनपुर निवासी मनोज नायक ने पर्चा भर दिया है। मनोज नायक रनपुर पंचायत में उपसरपंच रह चुके हैं। और पूरे दल बल के साथ बगीचा पहुँच कर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है । जनपद सदस्य क्षेत्र के अंतर्गत कुदमुरा, रनपुर, करमा तीन पंचायत आता है जहां कुल 6058 वोट है। मनोज नायक ने तीनों पंचायत के जनताओं से आशीर्वाद लेकर निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन सौंपा है। क्षेत्र की जनताओं में खुशी की लहर है लोगों का कहना है मनोज नायक सरल स्वभाव के साथ सभी से भावनात्मक जुड़ाव है लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हर तरफ मनोज नायक के बीडीसी बनने का चर्चा है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में मनोज नायक के बीडीसी बनने से विकास की आशा है। मनोज नायक ने पर्चा भरने के बाद सबका धन्यवाद किया है और कहा कि हमेशा मुझे मार्गदर्शन देते रहें कहीं भी किसी प्रकार की गलती होती है तो मुझे अपना भाई बेटा समझकर समझाईस दें । मैं हमेशा जनताओं के हित में काम करूंगा । लोगों के सुख दुख में अपनी सहभागिता निभाउंगा । दुरस्त ग्रामीण अचंल होने के कारण क्षेत्र के कई गांव अब भी विकास की राह देख रहा है मनोज नायक के आने से ग्रामीण अपने क्षेत्र के विकास होने की बात कह रहे हैं। हांलाकि पूरे क्षेत्र में मनोज नायक का माहौल बहुत अच्छा है साफ छवि और सीधा साधा होने के कारण लोग पसंद भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मनोज नायक बीडीसी का चुनाव जीतेगा । मनोज नायक ने सबका आभार जताया है और कहा कि आपलोगों का प्यार और आशीर्वाद बनी रहे यही मैं आपलोगों से चाहता हूं।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker