
CG MIRROR : पहले चरण के पंचायत चुनाव मतदान में सैंकड़ो वोटर्स वंचित, पुनः मतदान करने सौंपा ज्ञापन….पढ़ें पूरी खबर 

NEWS जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड में प्रथम चरण के मतदान में ग्राम पंचायत उकई के दो वार्डो के सैकड़ो लोगों को मतदान से वंचित कर दिया गया।ग्रामीणो का आरोप है की जब वो मतदान करने पहुँचे तो उन्हें मतदान पर्ची नहीं मिली जिसकी वजह से उन्हें मतदान करने नहीं दिया गया।ग्राम पंचायत उकई के वार्ड क्रमांक 3 और 4 में 200 से ज्यादा लोग निवासरत हैं लेकिन पर्ची नहीं होने की वजह से दोनों वार्डो में महज 30-40 लोगो ने मतदान किया।आज सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और मतदान निरस्त कर पुनः मतदान कराने की मांग की।ग्रामीणो का आरोप है की इससे पूर्व विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उन लोगो ने मतदान किया लेकिन अभी साजिशन उन्हें मतदान से रोका गया है।
Views: 0




