E-Paperजशपुर
Trending

Cg Mirror News

Cg Mirror News : पैसे को लेकर विवाद, टांगी से मारकर मां को किया घायल, अस्पताल में मौत.. हत्यारा बेटा गिरफ्तार

 

Cg Mirror News : पैसे को लेकर विवाद, टांगी से मारकर मां को किया घायल, अस्पताल में मौत.. हत्यारा बेटा गिरफ्तार

जशपुर:  पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अंबिकापुर से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाना जशपुर में धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम कर जाॅंच किया गया। जाॅंच में पाया गया कि मृतिका मानमाईत बाई उम्र लगभग 70 साल दिनांक 19.03.2025 को ग्राहक सेवा केन्द्र पतराटोली से पैसा निकालकर घर में आई, घर में आने पर उसके पुत्र बंधन (मुन्ना) प्रसाद यादव द्वारा पैसा मांगने पर नहीं देने से लड़ाई-झगड़ा कर विवाद करने लगा, इसी दौरान आवेश में आकर बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव ने अपने घर में रखे टांगी से मानमाईत बाई के कान एवं सिर में मारपीट कर चोंट पहुंचाया। परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में मानमाईत बाई को ईलाज हेतु जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया, तत्पष्चात् रिफर करने पर मेडिकल कालेज अंबिकापुर में ईलाज कराया जा रहा था, ईलाज के दौरान  मानमाईत बाई की मृत्यू हो गई। पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यू हत्यात्मक होना लेख किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण के संदेही आरोपी बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव को मुखबीर सूचना पर उसके निवास से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है एवं उसके मेमोरंडम कथन से घटना में प्रयुक्त खून लगा टांगी को जप्त किया गया है। आरोपी बंधन उर्फ मुन्ना प्रसाद यादव उम्र 55 साल निवासी महुआटोली तुरीलोदाम के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक आशीष तिवारी, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. 34 राजीव लकड़ा, आर. विनोद तिर्की, आर. शोभनाथ सिंह की भूमिका रही है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker