E-Paperजशपुरमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

cgmirror.com

Cg mirror news : शराब के नशे में सरपंच ने किया हंगामा, ट्रैफिक पुलिस से झड़प कर तोड़ा मोबाइल,कुनकुरी बस स्टैंड पर बीच सड़क में खड़ी कार को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने किया मामला दर्ज ।

 


Cg mirror news : शराब के नशे में सरपंच ने किया हंगामा, ट्रैफिक पुलिस से झड़प कर तोड़ा मोबाइल,कुनकुरी बस स्टैंड पर बीच सड़क में खड़ी कार को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने किया मामला दर्ज ।

 

कुनकुरी। कुनकुरी बस स्टैंड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शराबी सरपंच ने अपने नशे में धुत साथी के साथ मिलकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि सरपंच ने बीच सड़क में कार खड़ी कर दी थी, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा था। जब ट्रैफिक पुलिस ने उसे हटाने के लिए टोका, तो बात बढ़ गई और बहस झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरपंच और उसका साथी नशे में धुत थे और उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के साथ बदसलूकी करते हुए एक पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और सरपंच व उसके साथी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से इलाके में इस मुद्दे को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker