E-Paperकुनकुरीकोतबाकोरबाछत्तीसगढ़जशपुरनारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामयाली कुनकुरी जशपुररायपुरलोकल न्यूज़
Trending

cgmirror.com

Cg mirror news : निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए सख्त निर्देश पूल, पुलिया और सड़कों के निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूरा करने पर जोर..

Cg mirror news : निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए सख्त निर्देश पूल, पुलिया और सड़कों के निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूरा करने पर जोर..

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वीकृत योजनाओं के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्रारंभ किया जाए और प्रगति को गंभीरता से सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, गृह निर्माण मंडल, सेतु विभाग और सीजीएमएससी द्वारा संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े ये कार्य समय पर पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो ठेकेदार योजनाओं में रुचि नहीं ले रहे हैं या निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं कर रहे हैं, उन पर अनुबंध की शर्तों के तहत जुर्माना (पेनाल्टी) लगाया जाए।

कलेक्टर व्यास ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी है।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker