E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRपत्थलगाँवफरसाबहारबगीचाबिलासपुरबीजापुरबैलाडीलामनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहासमुंदरतनपुरराज्यरायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com :- फरसाबहार को मिली बड़ी सौगात: जल्द खुलेगा उप पंजीयक शाखा भाजपा महिला नेता सुनीति भोय के मांग पर शासन की मंजूरी  ...

 


फरसाबहार को मिली बड़ी सौगात: जल्द खुलेगा उप पंजीयक शाखा भाजपा महिला नेता सुनीति भोय के मांग पर शासन की मंजूरी  

फरसाबहार (जशपुर):
भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती सुनीति भोय की मांग पर ब्लॉक मुख्यालय फरसाबहार में उप पंजीयक शाखा जल्द ही खुलने जा रही है। श्रीमती भोय ने इस संबंध में लिखित आवेदन देकर मांग की थी, जिस पर जिला पंजीयक शाखा कार्यालय ने पत्र के माध्यम से जवाब देते हुए पुष्टि की है।


जिला पंजीयक कार्यालय से आया जवाब
जिला पंजीयक शाखा कार्यालय से मिले पत्र में कहा गया है कि मांग संख्या 7, मुख्य शीर्ष 2030 के मद क्रमांक 2 की कंडिका 4 में फरसाबहार उप पंजीयक शाखा को शामिल कर लिया गया है। इससे फरसाबहार के नागरिकों को एक महत्वपूर्ण सुविधा मिलने जा रही है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।


क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
फरसाबहार में उप पंजीयक कार्यालय खुलने की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब तक दस्तावेजों के पंजीयन और अन्य कामों के लिए उन्हें दूर-दूर के दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था। उप पंजीयक शाखा खुलने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्रवासियों को जरूरी कामों के लिए काफी राहत भी मिलेगी।


मुख्यमंत्री और सुनीति भोय को धन्यवाद
क्षेत्रवासियों ने उप पंजीयक शाखा की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती सुनीति भोय को भी धन्यवाद दिया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यह सुविधा और भी व्यापक रूप से उनका जीवन आसान बनाएगी।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker