
नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: केमिकल टैंकर पलटने से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
अंबिकापुर। नेशनल हाईवे 43 पर लमगांव पुल के पास एक केमिकल लोडेड टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के तुरंत बाद ही टैंकर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चालक और हेल्पर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
जैसे ही घटना की जानकारी रघुनाथपुर पुलिस को मिली, उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
Views: 0




