E-Paperछत्तीसगढ़बिलासपुररायगढ़रायपुरसरगुजा

रायगढ़ SSP शशिमोहन सिंह का बड़ा एक्शन : 70 डिसमिल में चल रही अवैध अफीम खेती का पर्दाफाश तमनार के आमाघाट में सब्जी की आड़ में उगाई जा रही थी नशे की फसल।

 

CG Mirror News 

रायगढ़ जिले में SSP शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट का है, जहां करीब 70 डिसमिल जमीन में चोरी-छिपे अफीम की फसल उगाई जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, जिस खेत में यह अवैध खेती हो रही थी, उसे तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियों की खेती के नाम पर लिया गया था, लेकिन अंदर ही अंदर नशे का कारोबार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।इस मामले में झारखंड निवासी आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP शशिमोहन सिंह खुद मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल हैं। इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker