
cgmirror.com : सीजी मिरर न्यूज़ की खबर का असर: जल्द होगा पुल मरम्मत,सूचना बोर्ड के साथ किया मार्ग डायवर्ड वही विद्युत तार दुरुस्त, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार…
जशपुर । सीजी मिरर न्यूज़ द्वारा प्रकाशित खबरों का असर एक बार फिर देखने को मिला है। सिंगीबहार ग्राम पंचायत के कछुवाकानी सिंगीबहार मार्ग में कोडाटोली के पास पुल के गड्ढे के कारण लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। लोकनिर्माण विभाग ने तत्काल प्रभाव से पुल के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाए और मार्ग को डायवर्ड कर दिया।
वहीं, बघियाकानी में सड़क किनारे नीचे झूल रहे विद्युत सप्लाई के एलटी तार को भी बिजली विभाग ने ऊपर उठाकर क्षेत्रवासियों को राहत दी।
इस सुधार कार्य के बाद ग्रामीणों ने सीजी मिरर न्यूज़ का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया की सक्रियता के चलते ही प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की और क्षेत्रवासियों की परेशानी दूर हुई।
सीजी मिरर न्यूज़ आपके साथ, आपके लिए।
Views: 0




