
आज़ादी के जश्न में डूबा नागलोक: तिरंगे की शान और संस्कृति की पहचान ने बांधा समां
कुनकुरी/पत्थलगाँव/जशपुर।
नागलोक की धरती आज 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में सराबोर रही। गाँव-गाँव, गली-गली और घर-घर तिरंगे की शान लहराई, ढोल-नगाड़ों की थाप और बच्चों की हँसी-खुशी से माहौल में एक अलग ही ऊर्जा घुल गई।
तपकरा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी माध्यम स्कूल में ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बालक छात्रावास में तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान की गूंज ने दिलों में गर्व भर दिया। इसके बाद माध्यमिक शाला ग्राम दाईजबहार में भी कार्यक्रम हुआ, जहाँ बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

नागलोक के बच्चों ने अपने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता के इतिहास और यहां की समृद्ध परंपरा को मंच पर सजीव कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्ग, शिक्षक, नागरिक और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कुनकुरी, पत्थलगाँव, दुल्दुला, मनोरा,कांसाबेल,कोतबा,तपकरा,सिंगीबहार,केरसई,फरसाबहार, जशपुर समेत नागलोक के हर कोने में तिरंगा लहराया और स्वतंत्रता का पर्व एकता, भाईचारे और गर्व की मिसाल बनकर मनाया गया।
Views: 0




