
कृषि नवाचार की ओर कदम: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कमतरा व जोकारी में कृषकों को दी गई नई तकनीकी जानकारी।
जशपुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत कमतरा एवं जोकारी में एक महत्वपूर्ण कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग एवं सहयोगी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विभागवार उपस्थित कृषकों को विस्तारपूर्वक दी गई।
इस अवसर पर किसानों को परंपरागत धान की फसल के स्थान पर अन्य लाभकारी फसलों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया तथा रागी बीज का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत कुनकुरी के उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, क्षेत्रीय जनपद सदस्य निवेदिता मिश्रा, एवं ग्राम पंचायत के सरपंच-पंच उपस्थित रहे।
एनआरएलएम के बलराम सोनवानी द्वारा परंपरागत खेती, बीजोपचार, जैविक खेती एवं जैविक कीटनाशक दवाओं की निर्माण प्रक्रिया को प्रयोग के माध्यम से किसानों को समझाया गया, जिससे किसानों में काफी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के SADO कमलेश पैंकरा समेत संपूर्ण स्टाफ, उद्यानिकी एवं पशुधन विकास विभाग के अधिकारी, केवीके से राकेश भगत, कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. वीरेन्द्र पैंकरा, Er. अनीता लकड़ा, एवं शिविर के नोडल अधिकारी दिलीप भगत (सहायक संचालक कृषि) की उपस्थिति रही।
कृषकों को जागरूक करने और उन्हें नवाचार की ओर अग्रसर करने की दिशा में यह कार्यक्रम एक सार्थक पहल साबित हुआ।
Views: 0




