E-Paperजशपुरजांजगीर - चांपापत्थलगाँवबीजापुरमध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुन्दरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़शक्तिसरगुजासीतापुरसूरजपुर
Trending

www.cgmirror.com

"50 साल पुराने कब्जे पर चला बुलडोजर, मनेंद्रगढ़ में भूपेंद्र क्लब की जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण

“50 साल पुराने कब्जे पर चला बुलडोजर, मनेंद्रगढ़ में भूपेंद्र क्लब की जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण..

मनेंद्रगढ़।
शहर के बीचों-बीच स्थित भगतसिंह चौक के पास भूपेंद्र क्लब की बेशकीमती जमीन पर पिछले पांच दशकों से कब्जा जमाए बैठे व्यवसाइयों पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चल ही गया। हाईकोर्ट के आदेश और शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनी दुकानों को जमींदोज कर दिया।

भूपेंद्र क्लब की इस जमीन पर पिछले 50 वर्षों से कई दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने इन्हें कई बार नोटिस जारी कर स्वेच्छा से दुकान खाली करने की चेतावनी दी थी, लेकिन दुकानदारों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। अंततः स्थानीय एसडीएम के निर्देश पर आज बुलडोजर की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिला प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई बिना किसी विरोध या बाधा के शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई।

सूत्रों के मुताबिक, ये अवैध कब्जाधारी न सिर्फ क्लब की जमीन पर वर्षों से कब्जा किए हुए थे, बल्कि दुकानों को किराए पर चढ़ाकर मोटी कमाई भी कर रहे थे। इस पूरी प्रक्रिया को लेकर आम जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है—कुछ लोग इसे प्रशासन का साहसिक कदम मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे रोजी-रोटी पर हमला बता रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल हाईकोर्ट के आदेशों और जमीन के वास्तविक स्वामित्व को लेकर की गई है। आगे भी जिले में अतिक्रमण पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker