
CG Mirror News
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकरगांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेहरा टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पास में लगे कचरे के ढेर में आग लगाई गई थी, जिसने फैलकर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।
Views: 0




