E-Paperकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरतपकरादोकड़ापत्थलगाँवपर्यावरण प्रेमीफरसाबहारमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुररायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़समस्यासरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चुने गए नंदकुमार यादव, कर्मचारियों ने जताया विश्वास..

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चुने गए नंदकुमार यादव, कर्मचारियों ने जताया विश्वास।

जशपुर, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पद पर नंदकुमार यादव को सर्वसम्मति से चुना गया है। जिले भर के उपवन क्षेत्रपालों और वनरक्षकों ने एकजुट होकर उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना। यह चुनाव सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ जिसमें कर्मचारियों ने एकमत होकर यादव को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर के साथ-साथ कोरिया, बलरामपुर और मनेन्द्रगढ़ जिलों में भी वन कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए। नंदकुमार यादव को उनके अनुभव, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया।

चुनाव उपरांत अध्यक्ष नंदकुमार यादव ने सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संघ के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में 24 घंटे साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की मांग और समस्याओं के समाधान के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

यादव ने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और कर्मचारियों को एकजुट रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी साथियों से सहयोग की अपील की और विश्वास जताया कि एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना किया जाएगा।

कर्मचारियों में इस निर्णय को लेकर उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखा गया है। सभी ने उम्मीद जताई है कि यादव के नेतृत्व में संघ और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker