E-Paperजशपुरपत्थलगाँव
Trending

www.cgmirror.com

जशपुर में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर कलेक्टर सख्त – 6 ठेकेदारों के अनुबंध रद्द, 114 को कारण बताओ नोटिस जारी

 


जशपुर में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर कलेक्टर सख्त – 6 ठेकेदारों के अनुबंध रद्द, 114 को कारण बताओ नोटिस जारी

जशपुर, जिले में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कार्यों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि कुल 3733 योजनाओं में से अब तक केवल 1072 योजनाएं ही पूर्ण हो सकी हैं। इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए 6 ठेकेदारों के अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त करने एवं 114 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित ठेकेदारों द्वारा नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके अनुबंध भी निरस्त किए जाएंगे। कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को इस संबंध में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने सभी ठेकेदारों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र कार्य पूर्ण कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रदाय सुनिश्चित करें। अन्यथा, उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए वसूली की जानी है

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker