
PM मोदी के जन्मदिवस पर सिंगीबहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश
जशपुर। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए सिंगीबहार बाजार परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। यह पखवाड़ा 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलाया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है बल्कि यह आमजन के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना जैसे कार्यक्रमों ने गांव-गांव तक असर दिखाया है।
स्वच्छता पखवाड़े के विशेष दिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा संगठन तपकरा मंडल महामंत्री विनोद कुमार पैकरा, उपसरपंच सत्यम सिंह,भाजपा नेता हिमांशु गुप्ता अवध बिहारी, शिवनंदन साहू, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी प्रशांत साहू, मेघनाथ बेहरा, राजेश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी संदेश को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरे पखवाड़े में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करेंगे और आम जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं से भी अवगत कराएंगे।
Views: 0




