E-Paperकांसाबेलकुनकुरीजशपुरतपकरापत्थलगाँवफरसाबहारबगीचा
Trending

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम फरसाबहार की टीम ने 870 बोरे अवैध धान किया जप्त।

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम फरसाबहार की टीम ने 870 बोरे अवैध धान किया जप्त।

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम फरसाबहार की टीम ने 870 बोरे अवैध धान किया जप्त।

जशपुर । जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान खरीदी, बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  एक और बड़ी सफलता मिली। फरसाबहार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में ग्राम पंडरीपानी में दो अलग-अलग स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध धान भंडारित पाया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुल 870 बोरे, लगभग 400 क्विंटल धान अनाधिकृत रूप से संग्रहित पाया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि धान न तो किसी पंजीकृत खरीदी केंद्र में दर्ज था और न ही किसी अधिकृत विक्रेता के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। बिना वैध प्रमाण के धान रखे जाने की पुष्टि होते ही एसडीएम ने मौके पर ही धान को जप्त कर ग्राम पंचायत की अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध भंडारण राज्य की समर्थन मूल्य व्यवस्था को प्रभावित करता है और इससे अनियमितताओं एवं कदाचार की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसी कारण प्रशासन ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रख रहा है।


कलेक्टर का निर्देश : अवैध भंडारण पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी

कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण दल को निर्देशित किया है कि धान खरीदी सीजन को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के सभी संभावित स्थानों पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खरीद, बिक्री या भंडारण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि धान का लेन-देन केवल निर्धारित नियमों एवं पंजीकृत खरीदी केंद्रों के माध्यम से ही करें। नियम विरुद्ध पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker