E-Paper
Trending

ब्रेकिंग जशपुर : धान खरीदी की अव्यवस्था से नाराज़ किसान, प्रबंधक पर मनमानी का आरोप बिमड़ा स्टेट हाइवे पर चक्काजाम।

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत बिमड़ा स्टेट हाइवे पर किसानों ने धान खरीदी केंद्र में व्याप्त अव्यवस्था के विरोध में चक्काजाम कर रखा है। चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

किसानों का कहना है कि धान खरीदी केंद्र में भारी अव्यवस्था है। केंद्र प्रबंधक द्वारा धान नहीं लिया जा रहा, जिससे किसान कई दिनों से अपनी उपज लेकर परेशान हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

धान खरीदी में हो रही देरी और अव्यवस्था से नाराज किसानों ने बिमड़ा स्टेट हाइवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। मौके पर प्रशासन और पुलिस मौजूद है, लेकिन किसानों की मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण चक्काजाम फिलहाल जारी है

किसानों का कहना है कि जब तक धान खरीदी सुचारु रूप से शुरू नहीं की जाती, तब तक वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker