E-Paperअंबिकापुरकांकेरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबागोरेलाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपातपकरादिल्लीदिल्ली NCRनारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचाबलौदबस्तरबिलासपुरमयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहासमुन्दराजिमराज्यरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़समस्यासरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुर
Trending

जशपुर–दंतेवाड़ा में न्यायिक अधोसंरचना को मिली नई मजबूती, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल भूमिपूजन शिलान्यास।

जशपुर–दंतेवाड़ा में न्यायिक अधोसंरचना को मिली नई मजबूती, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल भूमिपूजन शिलान्यास।

 


जशपुर–दंतेवाड़ा में न्यायिक अधोसंरचना को मिली नई मजबूती, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किया वर्चुअल भूमिपूजन शिलान्यास।

जशपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायिक अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला जशपुर में नवीन परिवार न्यायालय भवन तथा जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा एवं सुकमा में न्यायाधीशों के आवास गृह का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर जशपुर एवं दंतेवाड़ा के  न्यायाधी  माननीय  न्याय मूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल एवं माननीय न्यायमूर्ति विभु दत्ता गुरु वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अन्य माननीय न्यायाधीश भी वर्चुअल लिंक के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि जिला न्यायपालिका में आधुनिक, सुदृढ़ एवं सुविधा संपन्न अधोसंरचना उपलब्ध कराना उच्च न्यायालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में जशपुर एवं दंतेवाड़ा जिले की न्यायिक अधोसंरचना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे न्यायिक कार्य अधिक प्रभावी एवं सुगम हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि परिवार न्यायालय भवन एवं न्यायिक अधिकारियों के आवास गृह का निर्माण न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा। इससे न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को अनुकूल कार्य वातावरण मिलेगा और न्याय का त्वरित व प्रभावी वितरण संभव हो सकेगा।

मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में यह भी स्मरण किया कि पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी पहली यात्रा दंतेवाड़ा रही थी। उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना न्याय पालिका का अहम दायित्व है। आधुनिक तकनीक के समावेश से न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समय बद्ध बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारी, जिला जशपुर एवं जिला दंतेवाड़ा–सुकमा के प्रशासनिक अधिकारी , अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुटुम्ब न्यायालय जशपुर के स्वागत भाषण से हुआ, जबकि समापन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker