E-Paperअंबिकापुरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाजशपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगीचाबस्तरबिलासपुरमनोरामयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुंदरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजासीतापुर
Trending

फड़ प्रभारी पर किसानों ने लगाया गंभीर आरोप, हंगामे के दौरान तहसीलदार ने फड़ प्रभारी को कहा “तेरी नीयत सही नहीं, तेरे ऊपर कार्रवाई होगी” लुड़ेग धान उपार्जन केंद्र का वीडियो शोसल मिडिया में वायरल। देखें वीडियो और क्लिक कर पढ़ें..

फड़ प्रभारी पर किसानों ने लगाया गंभीर आरोप, हंगामे के दौरान तहसीलदार ने फड़ प्रभारी को कहा “तेरी नीयत सही नहीं, तेरे ऊपर कार्रवाई होगी” लुड़ेग धान उपार्जन केंद्र का वीडियो शोसल मिडिया में वायरल। देखें वीडियो और क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

फड़ प्रभारी पर किसानों ने लगाया गंभीर आरोप, हंगामे के दौरान तहसीलदार ने फड़ प्रभारी को कहा “तेरी नीयत सही नहीं, तेरे ऊपर कार्रवाई होगी” लुड़ेग धान उपार्जन केंद्र का वीडियो शोसल मिडिया में वायरल।

जशपुर । लुड़ेग स्थित धान उपार्जन केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 12 दिसंबर 2025 को शाम का है जहाँ घंटों तक चले हंगामे के दौरान का बताया जा रहा है । किसानों की शिकायत पर पत्थलगांव एसडीएम के निर्देशानुसार तहसीलदार प्रांजल मिश्रा उपार्जन केंद्र लुडेग पहुंचे थे।

वायरल वीडियो में तहसीलदार प्रांजल मिश्रा को फड़ प्रभारी प्रेम बंजारा को कड़ी फटकार लगाते हुए यह कहते सुना जा सकता है
“तेरी नीयत सही नहीं है, तेरे ऊपर कार्रवाई होगी।”
किसानों का आरोप है कि फड़ प्रभारी द्वारा प्रति किसान 5 बोरी अतिरिक्त धान की मांग की जा रही थी। इसी आरोप को लेकर केंद्र में विवाद और हंगामे की स्थिति बनी रही तथा मौके पर पंचनामा भी तैयार किया गया।

हंगामे के दौरान यह भी सामने आया कि फड़ प्रभारी का बेटा हाथ में डंडा लेकर फड़ में मौजूद था, जबकि वह कोई अधिकृत कर्मचारी नहीं है। इस पर फड़ प्रभारी द्वारा अपने बेटे को ही काम पर रखने की बात कही गई।

किसानों का आरोप है कि उपार्जन केंद्र में उनसे  लेबर के माध्यम से सरकारी बोरियों में धान पलटवाया जा रहा था और “हर तरह का धान चल जाएगा” कहकर नियमों की अनदेखी की जा रही थी।

वायरल वीडियो में कुछ किसानों द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि पिछले वर्षों में भी उनसे 2 से 5 बोरी अतिरिक्त धान या नगद राशि ली जाती रही है, जिससे यह मामला केवल वर्तमान वर्ष तक सीमित न होकर पुरानी अनियमितताओं की ओर इशारा करता है।

हालांकि हंगामे और आरोपों के बीच कुछ किसानों के धान को “रिजेक्ट” बताकर जब्ती दर्शाई गई, जबकि किसानों का कहना है कि जिन आरोपों के केंद्र में फड़ प्रभारी था, उस पर तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

वीडियो वायरल होने के बाद धान उपार्जन केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker