E-Paperजशपुरमयाली कुनकुरी जशपुरसरगुजा
Trending

www.cgmirrorr.com

खेती के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर ही मौत

खेती के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर दर्दनाक मौत..

जशपुर:-  के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कवई से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत में जुताई कर रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर खेत में जुताई कर रहा था, तभी अचानक वह कीचड़ में फंस गया। चालक ने ट्रैक्टर को निकालने के लिए उसके पहिये के नीचे लकड़ी डालने की कोशिश की, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल सन्ना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा खेतों में काम करने वाले मजदूरों और किसानों के लिए एक चेतावनी है कि किसी भी वाहन के साथ काम करते समय पूरी सावधानी बरतना जरूरी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker