E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर

भाजपा संगठन को नई धार : नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कुनकुरी में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह।

भाजपा संगठन को नई धार : नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कुनकुरी में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह।

जशपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद कुनकुरी में पार्टी संगठन पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटी, आतिशबाजी की और जोरदार नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा संगठन के लिए एक ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ है। उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का राजनीतिक अनुभव, संगठन संचालन की गहरी समझ और कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव भाजपा को आने वाले समय में और अधिक सशक्त बनाएगा। उनके नेतृत्व में पार्टी का अनुशासन, समर्पण और कार्यसंस्कृति और मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के अपने मूल मंत्र को मजबूती से आगे बढ़ाएगी और संगठनात्मक रूप से विपक्ष के हर चुनौती का मजबूती से सामना करेगी। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, उमेश यादव, उपेन्द्र यादव, श्रीनायक मिश्रा, बिनीत जिंदल, शिवकुमार बंग, बालेश्वर यादव, संतोष सहाय, शिवा चौहान, अमित मिश्रा, आकाश वाजपेयी, पूरन गुप्ता, शंकर यादव, विकास नाग, तरुण डनसेना, अभिषेक झा, बॉबी, नितेश, शिबू, चाणक्य चौहान, मनोवर आजाद, राजेश अग्रवाल, मोनू अग्रवाल एवं निहाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़ा हुआ बनेगा। कुनकुरी में आयोजित यह जश्न इस बात का प्रमाण है कि शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय को लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में गहरा भरोसा और जबरदस्त उत्साह है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker