
BREKING JASHPUR :- अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: लवाकेरा चेकपोस्ट चौकी में लगजरी कार सहित लाखों का मादक पदार्थ गांजा जब्त , सीमा पर सख्त चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार।
जशपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित लवाकेरा जांच नाका में रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये कीमत का गांजा जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न केवल जशपुर जिले बल्कि पूरे क्षेत्र में सक्रिय अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ओडिशा के संबलपुर से एक कार में भारी मात्रा में गांजा लोड कर बिहार की ओर जा रहा था। पुलिस को पहले से ही अंतर्राज्यीय सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका थी, जिसके चलते लवाकेरा अंतर्राज्यीय जांच नाका पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देखते हुए पुलिस ने एक कार को रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। कार के भीतर छिपाकर रखे गए पैकेटों में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ जब्त कर लिया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक आंकड़ा जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
प्रारंभिक पूछताछ में यह मामला अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी किस गिरोह से जुड़ा है, उसे माल कहां से प्राप्त हुआ और बिहार में किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा सप्लाई का पूरा रूट क्या है।
जशपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सीमा क्षेत्रों में लगातार सख्ती बरती जाएगी और संदिग्ध वाहनों की जांच जारी रहेगी।
इस कार्रवाई को जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सतर्कता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से युवाओं को नशे के जाल में फंसने से बचाया जा सकेगा।
Views: 0




