E-Paperकांसाबेलकुनकुरीजशपुरटॉप न्यूज़तपकरादुल्दुलापत्थलगाँवफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सरगुजासिंगीबहार
Trending

www.cgmirror.com

झुके लोहे के विद्युत पोल से मंडरा रहा खतरा, विद्युत विभाग की लापरवाही से बढ़ी दुर्घटना की आशंका..

 झुके लोहे के विद्युत पोल से मंडरा रहा खतरा, विद्युत विभाग की लापरवाही से बढ़ी दुर्घटना की आशंका..

जशपुर :-  जिले के फरसाबहार ब्लॉक के सिंगीबहार क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही जनता की सुरक्षा पर भारी पड़ती नजर आ रही है। बीते दिनों महाकुंभ से लौट रही ओड़िसा कि एक कार द्वारा सिंगीबहार बस स्टैंड के पास लगे लोहे के विद्युत खंभे को टक्कर मारे हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन अब तक न तो उस खंभे को बदला गया है और न ही मरम्मत की कोई पहल की गई है। स्थानीय नागरिकों ने इस गंभीर समस्या को सुशासन महोत्सव के दौरान भी प्रशासन के समक्ष उठाया था। साथ ही तपकरा के जूनियर इंजीनियर रामपाल कंवर को भी इस संबंध में मौखिक रूप से जानकारी दी गई थी, परंतु इसके बावजूद विद्युत विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

टक्कर लगने से खंभा बुरी तरह से मुड़ गया है और सड़क की ओर झुक चुका है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है, क्योंकि बारिश के दौरान करंट फैलने की संभावना बढ़ जाती है। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसी तरह की स्थिति सिंगीबहार में सोनू फुटवियर दुकान के सामने भी देखने को मिल रही है, जहां एक अन्य विद्युत पोल पहले से ही वाहन के ठोकर से मुड़ा है जो लगभग 5 साल होने को है  और उससे जुड़े तार काफी नीचे आ गए हैं। यह न सिर्फ राहगीरों के लिए खतरा बन चुका है, बल्कि दुकानदार और स्थानीय बच्चों की जान को भी जोखिम में डाल रहा है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विद्युत विभाग तुरंत इन खंभों को बदलने और लटकते तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाने की कार्रवाई करे, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो किसी भी दिन यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker