
CG Mirror News
जशपुर जिले के बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत भट्ठीकोना रोड स्थित नहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर सीधे नहर में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान नीलेश्वर यादव (22) पिता दुबराज यादव, निवासी खरीडांड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते नहर में पलट गई, जिससे चालक बाहर नहीं निकल सका और ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर एवं चालक के शव को नहर से बाहर निकाला गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Views: 0




