
CG Mirror News
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए अब तक 1500 से अधिक मुर्गियों को दफन (कुलिंग) किया जा चुका है।
संक्रमित पोल्ट्री फार्म के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है, जहां स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। इस क्षेत्र में पोल्ट्री से संबंधित गतिविधियों पर विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं।
प्रशासन ने एहतियातन चिकन दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति सामान्य होने तक यह प्रतिबंध करीब दो महीने तक जारी रह सकता है। वहीं, यदि लगातार निगेटिव रिपोर्ट नहीं आती है तो सरकारी पोल्ट्री फार्म को 180 दिन (6 महीने) तक बंद रखने की संभावना जताई गई है। संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने के लिए हर 15 दिन में सैंपल लेकर जांच हेतु भोपाल भेजा जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लगातार चार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही प्रतिबंध हटाए जाएंगे। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।
Views: 0




