E-Paper

आज CM साय का जशपुर दौरा, कुनकुरी विधानसभा के दुलदुला क्षेत्रवासियों से मुलाकात, मंदिर प्राणप्रतिष्ठा में होंगे शामिल

CG Mirror News

जशपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुलदुला क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे क्षेत्रवासियों से सीधे मुलाकात कर जनसंवाद करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और विकास से जुड़ी मांगों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री साय का यह दौरा धार्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दुलदुला क्षेत्र में आयोजित मंदिर प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्सव का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से दुलदुला सहित आसपास के गांवों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग इस दौरे को क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहे हैं।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker