
बच्चे को दूध पिलाते समय जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत,वही मचान पर सो रही दूसरी महिला भी चपेट में दो महिला कि मौत।
जशपुर। करैत सांप के काटने से अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना कमरई की है, जहां घर में बच्चे को दूध पिला रही महिला को करैत सांप ने डंस लिया। वहीं दूसरी घटना बाकारुमा की है, जहां रनमेत बाई नामक महिला मचान पर सो रही थी, तभी सांप ने उनके पैर में काट लिया।दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत महिलाएं रायगढ़ जिले की रहने वाली बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Views: 0




